लाइव न्यूज़ :

संसद के नये भवन के शिलान्यास समारोह को रोका जाए, जरूरी कार्यों के लिए पैसा दिया जाए: भाकपा सांसद

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भाकपा सांसद बिनय विस्वाम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि नये संसद भवन के लिए 10 दिसंबर को होने वाले शिलान्यास समारोह को रोका जाए और सेंट्रल विस्टा की पूरी परियोजना को निलंबित करके इसके धन को देश के सामने मौजूद और अधिक महत्वपूर्ण विषयों पर खर्च किया जाएगा।

विस्वाम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि जब देश के सामने कोविड-19 महामारी, मंदी और बेरोजगारी जैसी अभूतपूर्व चुनौतियां हैं, ऐसे में इस तरह की परियोजना सरकार की जनता के प्रति बेरुखी दर्शाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी इस बात पर नाखुशी जताई है कि सरकार हड़बड़ी में सेंट्रल विस्टा परियोजना को जारी रख रही है।

राज्यसभा सदस्य विस्वाम ने कहा, ‘‘देशभर में लाखों किसान नये कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में एक तरह से क्रमबद्ध तरीके से निजीकरण किया जा रहा है, वहीं जब राज्यों को उनके जीएसटी के बकाये के भुगतान की बात आती है तो सरकार हमेशा धन की कमी की बात करती है। इन हालात में सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए 20,000 करोड़ रुपये का आवंटन पूरी तरह अनुचित है और रुकना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा