लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र की बुनियाद आजादी है, अगर उन्हें जिंदगी और आजादी के बीच में चुनने कहा जाए तो वे आजादी चुनेंगेः चिदंबरम

By भाषा | Updated: August 21, 2019 20:47 IST

चिदंबरम ने कहा, ‘‘मैं किसी अपराध का अरोपी नहीं हूं। मेरे परिवार का कोई सदस्य इस मामले में आरोपी नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा पैदा की जा रही है कि बड़ा अपराध हुआ है और उनके एवं उनके बेटे ने अपराध किया है। ‘‘यह सब झूठ है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमैं कानून से भाग नहीं रहा था, मेरे खिलाफ आरोप झूठे: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम।मुझे लगता है कि लोकतंत्र की बुनियाद स्वतंत्रता है। मैंने स्वतंत्रता का चुनाव किया है।

आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि वह कानून से ‘‘भाग’’ नहीं रहे हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘‘झूठे’’ हैं।

चिदंबरम ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोकतंत्र की बुनियाद स्वतंत्रता है। मैंने स्वतंत्रता का चुनाव किया है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ जिससे बहुत लोगों को चिंता हुई और भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘मैं किसी अपराध का अरोपी नहीं हूं। मेरे परिवार का कोई सदस्य इस मामले में आरोपी नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा पैदा की जा रही है कि बड़ा अपराध हुआ है और उनके एवं उनके बेटे ने अपराध किया है। ‘‘यह सब झूठ है।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘ मैंने अग्रिम जमानत की मांग की। मेरे वकीलों ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई कि सुनवाई की जाए। मैं पूरी रात वकीलों के साथ काम कर रहा था। आज पूरे दिन भी वकीलों के साथ काम कर रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कानून से बच नहीं रहा था, कानूनी बचाव का प्रयास कर रहा था। मैं न्यायालय के आदेश का सम्मान करता हूं। मैं कानून का पालन करूंगा। मैं सिर्फ यही उम्मीद करूंगा कि जांच एजेंसियां भी कानून का सम्मान करेंगी।’’ 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेसकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह