लाइव न्यूज़ :

वास्तविक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए: वायुसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: September 17, 2021 13:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कहा है कि अभियानगत तैयारियों को मजबूत करने के लिए विश्लेषण की आवश्यकता है और इन्हें बनाए रखने के साथ-साथ वास्तविक सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

भारतीय वायुसेना के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, भदौरिया ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भारतीय वायु सेना की मध्य वायु कमान के वार्षिक कमांडर सम्मेलन को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को निर्देश दिए कि सभी मंचों, हथियार प्रणालियों और अन्य साजो-सामान को एकदम तैयार रखा जाए।

वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कमांडरों से अभियानों के दौरान उड़ान के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया और नवोन्मेष, आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशीकरण के माध्यम से भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

भदौरिया ने अभियानगत तैयारियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण विश्लेषण करने, इन्हें बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने, वास्तविक और साइबर सुरक्षा को पुख्ता करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बाढ़ राहत के हालिया प्रयासों और नागरिक प्रशासन को सहायता देने में मध्य वायु कमान की भूमिका की सराहना की।

मध्य प्रदेश का ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पिछले महीने भारी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में आ गया था और वायुसेना ने लोगों को बचाने और राहत सामग्री पहुंचाने में प्रशासन की सहायता की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?