लाइव न्यूज़ :

परियोजना 17ए के तहत पहले पोत का सोमवार को होगा जलावतरण

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:15 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर नौसेना की ताकत को और मजबूती देने के मद्देनजर रक्षा के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जीआरएसई द्वारा प्रोजेक्ट 17ए के तहत निर्मित रडार की पहुंच से बच सकने वाले पहले युद्धपोत का जलावतरण सोमवार को होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और उनकी पत्नी मधुलिका रावत हुगली नदी के किनारे स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स पर इसका जलावतरण करेंगी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि परियोजना 17ए के तहत जीआरएसई विभिन्न खूबियों से लैस ऐसे तीन नौसेना पोत का निर्माण कर रही है। पहले पोत के जलावतरण के बाद यह विभिन्न परीक्षणों से गुजरेगा और इसमें अत्याधुनिक उपकरण लगाये जाएंगे जिसके बाद इसे नौसेना को सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि कंपनी को परियोजना 17ए के तहत तीन युद्धपोत निर्माण का ठेका मिला है, जिनकी कीमत 19,294 करोड़ रुपये है।

पहला युद्धपोत वर्ष 2023 में जबकि दूसरा और तीसरा क्रमश: 2024 और 2025 में नौसेना को मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब