लाइव न्यूज़ :

कोरोना टीकाकरण के लिए टीके की पहली खेप जयपुर पहुंची

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:37 IST

Open in App

जयपुर, 13 जनवरी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रस्‍तावित टीकाकरण के मद्देनजर टीके की पहली खेप बुधवार को जयपुर पहुंची। राज्‍य में सबसे पहले लगभग 80000 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को टीका लगाया जाना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर प्रथम) डा नरोत्तम शर्मा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि बुधवार सुबह हैदराबाद से विमान के जरिये टीके की 20,000 खुराक जयपुर पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को पुणे से करीब साढे़ चार लाख खुराक आज शाम को आयेगी और उसे भी राज्‍य स्‍तरीय टीका भंडार में रखा जायेगा।

उन्होंने बताया कि टीका सबसे पहले करीब 80,000 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिये जयपुर में अभी 238 केन्द्र चिन्हित किये गए हैं और जैसे ही सरकार से हमें निर्देश मिलेंगे.... हमारे पास सभी सुविधाएं व श्रम हैं हम तुरंत टीके वहां भेज देंगे।

उन्होंने बताया कि फिलहाल टीकों को दो से आठ डिग्री के तापमान में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव