लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद से नई दिल्ली पहुंची पहली ट्रेन, सामाजिक दूरी का उल्लंघन, खाने और पानी के लिए पैंट्री में उमड़े यात्री

By भाषा | Updated: May 13, 2020 15:14 IST

लॉकडाउन के बीच रेल सेवाएं आंशिक रूप से शुरू कर दी गई हैं, लेकिन इस दौरान अहमदाबाद से नई दिल्ली पहुंची पहली ट्रेन में सामाजिक दूरी के नियम का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने पानी की बोतलों के अलावा पैंट्री में बिस्कुट, भुजिया और चॉकलेट जैसे खाने के पैकेट उपलब्ध कराए थे। यह ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से 12 मई को शाम साढ़े छह बजे रवाना हुई और बुधवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंची।

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों के लिए रेल सेवाएं आंशिक रूप से शुरू होने के बाद अहमदाबाद से नयी दिल्ली पहुंची पहली ट्रेन में सामाजिक दूरी के नियम का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया। एक यात्री ने बताया कि रात्रिभोजन के समय खाने के पैकेट और पानी की बोतलें खरीदने के लिए पैंट्री में भारी भीड़ जमा हो गई। 

रेलवे ने पानी की बोतलों के अलावा पैंट्री में बिस्कुट, भुजिया और चॉकलेट जैसे खाने के पैकेट उपलब्ध कराए थे। लेकिन पैंट्री से दूर वाली बोगियों में बैठे यात्रियों को भोजन और पानी की बोतलें खरीदने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिससे ट्रेन नंबर 02957 की बी-1 बोगी के पास स्थित पैंट्री वैन में भारी भीड़ लग गई। 

यह ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से 12 मई को शाम साढ़े छह बजे रवाना हुई और बुधवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंची। बी-6 बोगी में बैठे छात्र निहार कक्कड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रात को पैंट्री में भीड़ जमा होने पर एक घोषणा कर यात्रियों से एक-एक करके पैंट्री की ओर आने का अनुरोध किया गया। इसके बाद लोगों ने लंबी कतार लगा ली जिससे बाकी यात्रियों को असुविधा हुई।’’ उसने बताया कि भीड़ को रोकने के लिए बाद में रेलवे का एक कर्मचारी खुद बोगियों में जाकर पानी बेचने लगा। ट्रेन में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए सभी सीटें भरी नहीं थीं। 

एसी-3 बोगी में आठ सीटों की क्षमता के मुकाबले छह यात्रियों को सीटें दी गई। चूंकि कई यात्री दिल्ली के निवासी नहीं थे इसलिए उन्हें अपने गृह नगर के लिए आगे की यात्रा की चिंता थी। कई यात्री पड़ोसी राज्य खासतौर से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। कक्कड़ के साथ यात्रा करने वाले एक व्यक्ति ने उसे बताया, ‘‘हमें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाना है। 

हमने अहमदाबाद से ट्रेन से आधी यात्रा पूरी कर ली है, हमें घर पहुंचने के लिए आधी और यात्रा तय करनी है। हमें नहीं पता कि क्या हमें दिल्ली से कोई साधन मिलेगा लेकिन हमने इस उम्मीद में यह यात्रा की है कि उत्तर प्रदेश के हमारे मुख्यमंत्री ने कुछ व्यवस्था तो की होगी।’’ इसी बोगी में यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री ने बताया, ‘‘मेरा दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ सका क्योंकि वह जांच में पास नहीं हुआ। अब उसे डर है कि कहीं वह संक्रमित न हो गया हो। हमने गोरखपुर जाने के लिए साथ में टिकट कराई थी।’’ कक्कड़ ने बताया कि ट्रेन में हर आयु वर्ग के लोगों ने यात्रा की। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअहमदाबाददिल्लीकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया