दिल्ली में 1960 से मानसून की पहली बार 33 बार जुलाई हुई

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:28 IST2021-07-13T20:28:53+5:302021-07-13T20:28:53+5:30

The first time of monsoon in Delhi since 1960 was July for 33 times. | दिल्ली में 1960 से मानसून की पहली बार 33 बार जुलाई हुई

दिल्ली में 1960 से मानसून की पहली बार 33 बार जुलाई हुई

नयी दिल्ली, 13 जुलाई भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, गुज़रे 62 सालों में दिल्ली में मानसून की पहली बारिश कम से कम 33 बार जुलाई के महीने में हुई है। बाकी के समय मानसून जून में ही आ गया था।

आईएमडी ने पिछले साल दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की तारीख पहले 29 जून बताई थी, लेकिन बाद में उसमें संशोधन करके उसे 27 जून कर दिया था।

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 दिन बाद दिल्ली पहुंचा है और 19 वर्षों में सबसे देरी से मानसून आया है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, मानसून दिल्ली में 29 बार जून में और 33 बार जुलाई में पहुंचा है। राष्ट्रीय राजधानी में 1987 में मानसून 26 जुलाई को पहुंचा था जो अबतक का सबसे देरी से आया मानसून है। वहीं 1961 में नौ जून को ही दिल्ली में मानसून की बरसात होने लगी थी और यह अबतक का सबसे जल्दी आने वाला मानसून है। मानसून 20 बार 27 जून से पहले आया है। 1960 से मानसून चार बार 13 जुलाई के बाद आया है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, 2002 में, दिल्ली में मानसून 19 जुलाई को पहुंचा था। 1982 और 1991 में 14 जुलाई को मानसून दिल्ली आ गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The first time of monsoon in Delhi since 1960 was July for 33 times.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे