लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का पहला चरण बृहस्पतिवार को

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:20 IST

Open in App

लखनऊ, 14 अप्रैल उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का 'सेमीफाइनल' माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं।

चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान होगा।

पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए 1,14,142 प्रत्याशी तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 1,86,583 पदों के लिए 1,26,613 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रदेश के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बुधवार को बताया कि मतदान कोविड-19 संबंधित कड़े प्रोटोकॉल के बीच होगा। इस दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर छह-छह फीट की दूरी पर घेरे बनाने का आदेश जारी किया है।

उन्होंने बताया कि आगामी दो मई को मतगणना के दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पीपीई किट की भी व्यवस्था की जाएगी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को आगामी 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश दिए थे।

इस बार चुनाव मैदान में भाजपा, सपा और कांग्रेस के साथ-साथ, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी तथा असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी है।

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस सबको चौंका देगी। पार्टी इन चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी क्योंकि लोग पिछले चार वर्षों के दौरान भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुके हैं और कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।

सिंह के इस दावे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक नवीन श्रीवास्तव ने कहा भाजपा पंचायत चुनाव में बाकी दलों का सूपड़ा साफ कर देगी जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए काम किया है उसे देखते हुए पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब