लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में जल्द पहुंचेगी पहले ऑक्सीजन एक्सप्रेस, रेलवे ने की 10 दिन में 510 टन ऑक्सीजन की ढुलाई

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल रेलवे ने कहा है कि हरियाणा को अगले कुछ दिनों में उसकी पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस मिल जाएगी। फरीदाबाद से पांच टैंकर ऑक्सीजन लेने ओडिशा के राउरकेला रवाना हुए हैं।

रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस 19 अप्रैल से कुल 510 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और मध्य प्रदेश में कर चुकी है।

रेलवे ने कहा, “हरियाणा सरकार ने भी रेलवे से ऑक्सीजन के लिये अनुरोध किया था। फिलहाल फरीदाबाद में टैंकरों को लोड जा रहा है जिन्हें भरने के लिये राउरकेला भेजा जाएगा। फिलहाल योजना यह है कि पांच-पांच टैंकरों की क्षमता वाली दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस विशेष रूप से हरियाणा के लिये चलाई जाएंगी।”

पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 19 अप्रैल को हुआ था जब मुंबई से सात ट्रक लेकर ऑक्सीजन के वास्ते ट्रेन विशाखापट्टनम के लिये रवाना हुई थी।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस के प्रत्येक टैंकर में करीब 16 टन ऑक्सीजन आ सकती है और यह ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं।

इस बीच बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश में पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन 64 टन से ज्यादा तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे