लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर न्यायालय द्वारा गठित कार्यबल की पहली बैठक हुई

By भाषा | Updated: May 9, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की व्यवस्थित तरीके से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित 12 सदस्यीय कार्यबल ने रविवार को पहली बैठक की।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कार्यबल के सदस्यों में पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. भाबतोश बिस्वास, सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह राणा, नारायण हेल्थकेयर के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक डॉ देवी प्रसाद शेट्टी, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर की प्रोफेसर डॉ. गगनदीप कांग और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर के निदेशक डॉ जे वी पीटर समेत अन्य विशेषज्ञ हैं।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और केंद्रीय सचिव (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) गिरधर अरमाने भी बैठक में उपस्थित थे।

न्यायालय के निर्देश के मुताबिक टीम में कुछ और विशेषज्ञ शामिल किए जा सकते हैं। इसके तहत नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया, आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव भी विशेष आमंत्रित गण के रूप में मौजूद थे।

राष्ट्रीय कार्यबल ने खास सुझावों के लिए विचार-विमर्श जारी रखने का फैसला किया।

उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के मरीजों की जान बचाने और जनस्वास्थ्य व्यवस्था की मदद के लिए ऑक्सीजन के आवंटन पर कार्यप्रणाली तैयार करने के संबंध में शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों के 12 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यबल का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल