यूक्रेन से 219 छात्रों को लेकर मुंबई पहुंचा विमान, एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2022 20:57 IST2022-02-26T20:24:18+5:302022-02-26T20:57:44+5:30

शनिवार की शाम को यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर पहली निकासी उड़ान महाराष्ट्र के मुंबई में उतरी है।

The first evacuation flight carrying 219 passengers from Ukraine, has landed in Maharashtra's Mumbai | यूक्रेन से 219 छात्रों को लेकर मुंबई पहुंचा विमान, एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत

यूक्रेन से 219 छात्रों को लेकर मुंबई पहुंचा विमान, एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत

Highlightsविमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थीमुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत

मुंबई: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शनिवार को भारत के लिए थोड़ी राहत की खबर आई है। शनिवार की शाम को यूक्रेन से 219 छात्रों को लेकर पहली निकासी उड़ान महाराष्ट्र के मुंबई में उतरी है। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी।

 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई हवाईअड्डे पर यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय छात्रों का स्वागत किया। बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा यूक्रेन से लौटने वाले सभी छात्रों को मुफ्त सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है वे यूक्रेन से आने वाले छात्रों के लिए मुफ्त कोविड परीक्षण, टीके, भोजन और अन्य सभी सुविधाएं प्रदान करेंगी। 

यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस के एक छात्र का कहना है, "मुझे भारत सरकार पर भरोसा था कि वे हमें हमारे देश में जरूर वापस लाएंगे। कुछ डर और घबराहट थी, लेकिन हम भारत वापस आकर बहुत खुश हैं।"

एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, हम अपने छात्रों को घर वापस लाकर बहुत खुश हैं। जब हम यहां मुंबई पहुंचे तो छात्र खुशी से झूम उठे। हमें यह अवसर देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस मौके पर कहा, इस संकट की शुरुआत के बाद से, हमारा मुख्य उद्देश्य यूक्रेन में फंसे प्रत्येक भारतीय को वापस लाना था। यहां 219 छात्र पहुंचे हैं। यह पहला जत्था था, दूसरा जल्द ही दिल्ली पहुंचेगा। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वे सभी घर वापस नहीं आ जाते हैं।

Web Title: The first evacuation flight carrying 219 passengers from Ukraine, has landed in Maharashtra's Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे