लाइव न्यूज़ :

तीसरे चरण के परीक्षण के तहत गुजरात में 750 से अधिक स्वयंसेवकों को 'कोवैक्सिन' की पहली खुराक दी गई

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:23 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 दिसंबर भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके 'कोवैक्सिन' के तीसरे चरण के परीक्षण के तहत 750 से अधिक स्वयंसेवियों को अहमदाबाद के एक अस्पताल में इसकी पहली खुराक दी गई है और उनमें से किसी पर भी अब तक इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने रविवार को यह जानकारी दी।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के सहयोग से भारत बायोटेक टीका विकसित कर रहा है।

यहां के सोला सिविल अस्पताल में टीके के तीसरे चरण के परीक्षण किए जा रहे हैं।

अस्पताल के टीबी और छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. किरण रामी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘25 नवंबर से इसके चरण-3 के परीक्षण शुरू होने के बाद से डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पराचिकित्सक जैसे लगभग 50 स्वास्थ्य कर्मियों सहित 750 से अधिक स्वयंसेवियों को कोवैक्सिन की पहली खुराक दी जा चुकी है। किसी भी स्वयंसेवक ने अब तक किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव का अनुभव नहीं किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस महीने के अंत तक कुल 1,000 लोगों को टीका लगाया जाएगा। हम उन स्वयंसेवकों को दूसरी खुराक देने लगे है, जिन्होंने पहली खुराक के 28 दिन पूरे कर लिए हैं। हमने अब तक 15 लोगों को दूसरी खुराक दी है।’’

डॉ. रामी ने कहा कि जिन्होंने 28 दिन पूरे कर लिए हैं, उन्हें दूसरी खुराक के लिए अस्पताल बुलाया जा रहा है। लोगों को उनके कार्यक्रम के विवरण के साथ एक डायरी भी दी गई है।

उन्होंने कहा कि अनिवार्य आरटी-पीसीआर जांच होने के बाद टीके की पहली खुराक दी जाती है। हालांकि, दूसरी खुराक के लिए ऐसी किसी जांच की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन स्वयंसेवियों को अगले दस महीने तक हर महीने आरटी-पीसीआर जांच कराना होगा।

उल्लेखनीय है कि भारत बायोटेक को भारत भर में 25 से अधिक केंद्रों में 26,000 प्रतिभागियों पर चरण-3 के परीक्षण करने की मंजूरी मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग