लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा के सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा, मंत्री के बयान पर विपक्षी सदस्यों ने जताई आपत्ति

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:12 IST

Open in App

पणजी, 28 जुलाई गोवा विधानसभा में बुधवार का दिन हंगामेदार रहा, जहां राज्य के विधायी मामलों के मंत्री मौवीन गोडिन्हो के विपक्षी दलों पर ‘‘नाटक’’ करने के आरोप लगाने पर विपक्षी विधायक सदन में अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और हंगामा करने लगे।

विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र बुधवार को आरंभ हुआ, जिसमें राज्य का बजट पारित किया जाना है।

इससे पहले मार्च में, विधानसभा सत्र के समयपूर्व समापन से पहले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बजट पेश किया था। तत्कालीन राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने निर्धारित समय से दो हफ्ते पहले, 12 मई को सत्रावसान किया था, जिसके बाद नगर निकाय चुनावों के चलते आचार संहिता लागू हो गई थी।

अब बजट के अलावा सदन के सभी लंबित कार्य इस वर्तमान सत्र में किए जाएंगे। बुधवार को, बजट पर आम चर्चा के संबंध में सदन में कार्य एवं प्रक्रिया संबंधी नियमों के निलंबन के लिए गोडिन्हो ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। विपक्षी नेता दिगंबर कामत की अगुवाई में विपक्षी सदस्यों ने कहा कि इससे बजट पर आम चर्चा भी निलंबित हो जाएगी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई एवं अन्य ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई।

सरदेसाई ने इसे अवैध बताते हुए कहा कि यह बजट पर चर्चा में मुख्यमंत्री द्वारा जवाब नहीं देने के समान है। उन्होंने कहा कि बजट सदन में बिना चर्चा के पारित नहीं हो सकता है और ऐसा करना गलत उदाहरण पेश करना होगा।

जब सत्तारूढ़ और विपक्षी सदस्यों के बीच बहस चलती रही तो गोडिन्हो ने कहा कि विपक्षी सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘‘नाटक’’ कर रहे हैं।

उनके इस बयान के बाद हंगामा बढ़ गया और विपक्षी सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए, जिसके बाद कार्यवाही ढाई बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos