लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सांद्रक की पहली खेप सोमवार को मुंबई पहुंचेगी, 50 और सांद्रक के दिए ऑर्डर: अमिताभ

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:31 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि उन्होंने पोलैंड से गुरुद्वारा रकाब गंज स्थित कोविड-19 केंद्र के लिए 50 ऑक्सीजन सांद्रक की पहली खेप का ऑर्डर दिया था, जो कल नयी दिल्ली पहुंचेगी।

78 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के अस्पतालों के लिए पांच लीटर क्षमता वाले अतिरिक्त 50 ऑक्सीजन सांद्रक का ऑर्डर दिया है। बच्चन नियमित रूप से इस घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में अपने निरंतर परोपकारी प्रयासों को लेकर जानकारियां साझा करते रहे हैं। देश अभी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "पोलैंड से मेरे द्वारा ऑर्डर किए गए और खरीदे गए 50 ऑक्सीजन सांद्रक की पहली खेप एक विमान से कल सुबह छह बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगी।"

बच्चन का पोलैंड के साथ एक व्यक्तिगत संबंध है। पिछले साल व्रोकला की नगर परिषद ने उनके दिवंगत पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन के नाम पर एक चौक का नाम रखा था।

अभिनेता ने कहा कि खेप को गुरुद्वारा समिति द्वारा मंजूरी दी जाएगी।

बच्चन ने यह भी बताया उन्होंने कोरोना वायरस के टीके की दूसरी और अंतिम खुराक ले ली है।

पिछले हफ्ते, दिग्गज अभिनेता ने राष्ट्रीय राजधानी में जारी स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केंद्र को दो करोड़ रुपये का दान दिया था।

बच्चन ने नई पोस्ट में बताया, ‘‘मैंने आज पांच लीटर क्षमता के और 50 ऑक्सीजन सांद्रक खरीदे हैं, और उम्मीद है कि उन्हें कुछ दिनों में हमें भेज दिया जाएगा.. इन्हें मुंबई में जरूरतमंद अस्पतालों में वितरित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि उपनगर जुहू के एक स्कूल में स्थापित करने के लिए उन्होंने जो 25 बिस्तरों वाला देखभाल केंद्र दान में दिया था, वह तैयार है।

बच्चन ने कहा, "जरूरतमंदों और संकट में फंसे लोगों के लिए प्रयास करके हमेशा संतोष की अनुभूति होती है।"

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां भी मैं मदद कर सकता हूं, करता हूं .... मेरे साधन बहुत ही सीमित हैं .... भले ही ऐसा न दिखता हो लेकिन ऐसा है ... किसी तरह से परमात्मा की कृपा से ये सब हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो