लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और रूस से चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप बृहस्पतिवार तक पहुंचने की संभावना

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल अमेरिका और रूस से चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप के बृहस्पतिवार तक भारत पहुंच जाने की उम्मीद है और सरकार विदेश से ऑक्सीजन टैंकों, जनरेटरों एवं अन्य संबंधित चीजें तथा अहम दवाइयां खरीदने पर पूरा ध्यान दे रही है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि भारत ने भारतीय दूतावास एवं अन्य माध्यमों से अमेरिका से एस्ट्राजेनेका टीके तथा टीकों के उत्पादन में जरूरी कच्चे माल समेत चिकित्सा आपूर्ति की मांग की है।

भारत के कोरोना वायरस की विनाशकारी दूसरी लहर से जूझने के बीच अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और जर्मनी समेत कई देशों ने इस स्थिति से उबरने में मदद पहुंचाने के लिए भारत में चिकित्सा आपूर्ति भेजने की घोषणा की थी।

सूत्रों ने बताया कि भारत ऑक्सीजन संबंधी चीजों एवं अहम दवाइयों को लेकर दूसरों देशों से उम्मीद लगाये हुए है और वह प्रमुख देशों में भारतीय मिशनों को उनकी खरीद पर अपना प्रयास केंद्रित करने को कह चुका है।

सूत्रों ने कहा कि चिकित्सा आपूर्ति लेकर एक अमेरिकी विमान के बृहस्पतिवार को पहुंचने की संभावना है जबकि रूसी विमान के बृहस्पतिवार रात तक पहुंचने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समूह विदेशी आपूर्ति के वितरण में एवं अन्य संबंधित विषयों में समन्वय कर रहा है तथा राज्यों को अपनी जरूरत के हिसाब से इसी तर्ज पर चीजें मंगवाने की छूट दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल