लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड की 2.64 लाख खुराक की पहली खेप दिल्ली की केंद्रीय भंडारण सुविधा पहुंची

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी दिल्ली के लिए बनायी गयी केंद्रीय भंडारण सुविधा राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में कड़ी सुरक्षा प्रबंध के बीच मंगलवार को कोविशील्ड टीके की 2.64 लाख खुराकों की पहली खेप पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल में एक अधिकारी ने बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय कोविड-19 टीके के 22 बक्से मंगलवार दोपहर अस्पताल में पहुंचाये गये। हर बक्से में टीके की 1200 शीशियां हैं। पांच मिलीमीटर की हर शीशी में 10 खुराक हैं।

टीके की इस खेप को लेकर सुबह करीब दस बजे स्पाइसजेट की उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोविड-19 अस्पताल तक उसे सुरक्षित ढंग से पहुंचाने में सहयोग के लिए ‘ग्रीन कोरिडोर’ (निर्बाध मार्ग) कायम किया। चार दिन बाद देशभर में कोरोना वायरस के विरूद्ध टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘ टीके को लेकर ट्रक करीब तीन बजकर 10 मिनट पर अस्पताल पहुंचा।’’

आरजीएसएसएच में टीके के भंडारण के लिए समुचित व्यवस्था की गयी है।

पुलिस उपायुक्त (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) राजीव रंजन ने बताया कि भंडार स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और पुलिस नियंत्रण कक्ष की गाड़ियां अपनी गश्त योजना के तहत उसके आसपास भी चक्कर लगाएंगी।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित शर्मा ने कहा, ‘‘ हमने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के भंडारण क्षेत्र में कर्मी तैनात किये हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि आरजीएसएसएच के भंडारण केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी हैं। वहां सीसीटीवी कैमरे के अलावा दिल्ली पुलिस और अस्पताल के अपनेसुरक्षा कर्मी भी पहरा दे रहे हैं।

आरजीएसएसएच से ये टीके कड़ी सुरक्षा में विशेष वाहनों से टीकाकरण केंद्रो पर पहुंचाये जायेंगे।

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 40 सरकारी एवं 49 निजी अस्पतालों समेत 89 स्थान निर्धारित किये हैं जहां टीकाकरण के पहले चरण में करीब तीन लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, सफदरजंग अस्पताल, एलएनजेपी अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, अपोलो अस्पताल और मैक्स अस्पताल आदि उनमें शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में 16 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में सादे समारोह में टीकाकरण शुरू होने की संभावना है।

भारत के दवा नियामक ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन को देश में सीमित आपात उपयोग की मंजूरी दी थी। कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय एवं ब्रिटिश स्वीडिश कंपनी आस्ट्रजेनेका ने विकसित किया है और उसका उत्पादन सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है। कोवैक्सीन भारत बायोटेक द्वारा विकसित स्वदेशी टीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए