लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बीकानेर से आया ‘डेल्टा प्लस’ संक्रमण का पहला मामला

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:30 IST

Open in App

बीकानेर/जयपुर, 25 जून कोरोना वायरस के सबसे संक्रामक माने जा रहे प्रकार ‘डेल्टा प्लस’ का राजस्थान में पहला मामला शुक्रवार को बीकानेर में आया। एक चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। हालांकि, जिस महिला के नमूने में वायरस का यह मिला है वह संक्रमण मुक्त हो चुकी है।

अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित महिला के नमूने को जिनोम सिक्वेन्सिंग (अनुवांशिकी अनुक्रमण) के लिये पुणे स्थित ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी’ की प्रयोगशाला’ में 30 मई को भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली है। बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी चाहर ने बताया कि महिला के नमूने की जांच में वायरस का डेल्टा प्लस प्रकार मिला है। महिला कोरोना संक्रमण से हाल ही में ठीक हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में डेल्टा प्लस प्रकार से संक्रमण का यह पहला मामला है। डॉ. चाहर ने बताया कि महिला बिना लक्षण की थी और हाल ही में संक्रमण से पूरी तरह उबरी है। उसके कोवैक्सिन की दोनों खुराक लग चुकी है। महिला अभी पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि जिले के बंगलानगर क्षेत्र में विशेष ट्रेसिंग के निर्देश दिए गए है।

उन्होंने बताया कि इस पूरे इलाके में जो लोग पिछले एक माह में संक्रमित पाए गए है उन सबकी जांच होगी। इसके साथ ही महिला व उसके पूरे परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि महिला की उम्र 65 वर्ष है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में दुनिया के कई देशों और भारत के कई राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस प्रकार से संक्रमण के मामले सामने आने पर चिंता व्यक्त की गई थी। बैठक में बताया गया कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना का यह नया प्रकार बेहद घातक और तेजी से संक्रमण फैलाने वाला है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बड़ी चुनौती पैदा कर सकती है।

इस बीच, चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में बीते चौबीस घंटें में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में अलवर में 47, जोधपुर में 17, जयपुर में 12 नये मामले शामिल हैं। विभाग के एक अधिकारी के अनुसार संक्रमण से लगातार दूसरे दिन कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।राज्य में इस संक्रमण से अब तक 8905 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos