लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:01 IST

Open in App

शिमला, 20 मई हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस के पहले मामले का पता चला है जिसे म्यूकरमाइकोसिस के नाम से भी जाना जाता है । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने बताया कि प्रदेश के हमीरपुर जिले के खगर की रहने वाली एक महिला में म्यूकरमाइकोसिस का पता चला है ।

उन्होंने बताया कि महिला का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है । उन्होंने बताया कि महिला को मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी अस्पताल से यहां भेजा गया था ।

राज ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और म्यूकरमाइकोसिस मरीज की नाक के आसपास पाया गया है ।

उन्होंने बताया कि महिला मधुमेह एवं रक्तचाप से पीड़ित है, वह चार मई को कोविड—19 से संक्रमित हुयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos