लाइव न्यूज़ :

केरल में बुधवार को पहुंचेगी कोविड-19 टीके की चार लाख से अधिक खुराकों की पहली खेप

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 जनवरी केरल में बुधवार को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविड-19 के टीके ‘कोविशील्ड’ की 4.33 लाख खुराक की पहली खेप पहुंचेगी। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि टीके की खेप लेकर पहली उड़ान बुधवार को दिन के दो बजे कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और जबकि दूसरी ऐसी उड़ान शाम छह बजे तिरूवनंतपुरम पहुंचेगी।

स्वास्थ्य प्रशसन ने टीके प्राप्त करने और उन्हें संबंधित केंद्रों पर भेजने के लिए सारा इंतजाम कर लिया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि टीके की 4,33,500 खुराकों में 1100 माहे भेजी जाएंगी जो पुडुचेरी की बस्ती है और कोझिकोड एवं कन्नूर जिलों के मध्य है।

राज्य में अबतक 3,62,870 लोगों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया गया है। टीकाकरण 16 जनवरी को शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह