लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों की पहली खेप दिल्ली पहुंची, हवाईअड्डे पर सुरक्षा बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: January 12, 2021 12:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी पुणे से कोविड-19 टीकों की पहली खेप के दिल्ली पहुंचने के मद्देनजर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, क्योंकि यहीं से टीके शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाए जाएंगे।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आरंभ करते हुए 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से चार दिन पहले ‘स्पाइजेट’ का विमान टीकों के साथ सुबह करीब 10 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचा। वह सुबह करीब आठ बजे पुणे हवाईअड्डे से रवाना हुआ था।

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाईअड्डा) राजीव रंजन ने बताया कि पीसीआर वैन के साथ स्थानीय पुलिस कर्मी टीकों को निर्धारित स्थानों पर पहुंचाने वाले वाहनों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

उन्होंने बताया कि टीकों को ले जाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मनीष अग्रवाल ने कहा, ‘‘ अगर टीकों के कार्यक्रम से जुड़ा कोई अन्य कार्यक्रम जारी किया गया और मदद की मांग की गई तो, हम उसे मुहैया कराएंगे।’’

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि हम टीके ले जा रहे वाहनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस ने बताया कि ‘स्टोरेज’ स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस तैनात है और पीसीआर वैन वहां गश्त भी लगाती रहेगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को ‘कोल्ड स्टोरेज’ स्थल, टीकाकरण केन्द्रों से किसी भी तरह का फोन आने पर तुरंत कार्रवाई करने और तत्काल पीसीआर वैन, स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस तथा अन्य एजेंसी को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित शर्मा ने कहा, ‘‘ ‘राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ के ‘स्टोरेज’ स्थल पर भी हमने कर्मी तैनात किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल