लाइव न्यूज़ :

जिस अस्पताल में हुआ था एटीएम आविष्कारक का जन्म, वहां लगाई गई पहली एटीएम मशीन

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:35 IST

Open in App

शिलांग, 10 अगस्त मेघालय में जिस अस्पताल में 1925 में ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) के अविष्कारक जॉन एड्रियेन शेफर्ड बैरन का जन्म हुआ था, वहां पहली बार एटीएम मशीन लगाई गई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर एच गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल में एटीएम लगाई गई है, जिसकी स्थापना को अगले साल सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे।

अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर रोकेन नोंगरुम ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''एटीएम लगाने के लिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को अर्जी दी गई थी, जिसके बाद सात अगस्त को मशीन लगाई गई। अगले साल हमारे अस्पताल की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने से पहले यह मशीन लगाई गई है।''

उन्होंने कहा कि इस एटीएम से रोगियों और कर्मचारियों को बहुत मदद मिलेगी।

नोंगरुम ने कहा, ''हमारे अनुरोध पर विचार करने के लिये हम बैंक के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। यह एटीएम इसलिये खास है क्योंकि 96 साल पहले इसी अस्पताल में एटीएम के अविष्कारक का जन्म हुआ था। ''

शेफर्ड-बैरन को 1965 में एटीएम मशीन बनाने का विचार आया था। उन्हें यह विचार चॉकलेट बार की मशीन देखने के बाद आया था।

दुनिया में पहली एटीएम साल 1967 में लंदन में लगायी गई थी। लोकप्रिय टीवी शो के एक सितारे रेग वार्नी एटीएम से नकदी निकालने वाले पहले व्यक्ति बने थे।

भारत में जन्मे स्कॉटलैंड मूल के व्यक्ति शेफर्ड बैरन का 2010 में स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल