लाइव न्यूज़ :

बोम्मई की अगुवाई वाली सरकार का पहला विधानसभा सत्र सोमवार से आरंभ होगा

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 सितंबर कर्नाटक में बसवराज बोम्मई के मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से आरंभ होगा। विपक्षी दल महंगाई, कानून-व्यवस्था, कोविड-19 महामारी से निबटने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री के रूप में बोम्मई और उनके मंत्रिमंडल के लिए यह पहला सत्र होगा। जुलाई माह के अंत में बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद बोम्मई ने पदभार संभाला था। दस दिवसीय मानसून सत्र 13 सितंबर को आरंभ होकर होगा 24 सितंबर को समाप्त होगा।

कांग्रेस ने कहा कि सत्र के दौरान वह महंगाई, कानून-व्यवस्था, राज्य की निराशाजनक आर्थिक स्थिति समेत अन्य मुद्दों को उठाएगी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने मैसुरु में सामूहिक बलात्कार की हाल की घटना का जिक्र करते हुए खराब होती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई और कहा कि हत्या, चोरी, वसूली और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं।

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी, कोविड-19 महामारी से निबटने के तरीके, महामारी की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में मौत होने, अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति में प्रशासन की कथित विफलता और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में नाकामी, राज्य की वित्तीय स्थिति और उचित विचार विमर्श के बगैर राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है