लाइव न्यूज़ :

असम में तेल के कुएं में लगी आग को करीब पांच महीने बाद पूरी तरह बुझाया गया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 23:12 IST

Open in App

गुवाहाटी/तिनसुकिया, 15 नवंबर असम के बाघजन में तेल के एक कुएं को करीब पांच महीने बाद रविवार को सफलतापूर्वक बंद कर दिया गया और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। आयल इंडिया ने यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर की इस बड़ी औद्योगिक तबाही में कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

कुएं की आग पर काबू पाने के लिए विदेशी विशेषज्ञों समेत कई दलों के लोगों की सहायता लेनी पड़ी।

आयल इंडिया लिमिटेड के प्रवक्ता त्रिदिव हजारिका ने एक वक्तव्य जारी करके कहा, ‘‘कुएं को बंद कर दिया गया है और अब वह नियंत्रण में है। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि अब कुएं में कोई दबाव नहीं है और अगले चौबीस घंटे तक गैस के रिसाव और दबाव की जांच करने के लिए उसकी निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सिंगापुर की एक कंपनी के विशेषज्ञ कुएं पर नियंत्रण के लिए अंतिम अभियान में सक्रिय तौर पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे