खार में लगी आग चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझायी, एक महिला की मौत

By भाषा | Updated: September 24, 2021 11:48 IST2021-09-24T11:48:28+5:302021-09-24T11:48:28+5:30

The fire in Khar was extinguished after four hours of hard work, one woman died | खार में लगी आग चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझायी, एक महिला की मौत

खार में लगी आग चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझायी, एक महिला की मौत

मुंबई, 24 सितंबर मुंबई के उपनगर खार पश्चिम में सात मंजिला इमारत में लगी आग करीब चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दी गयी है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम सात बजे नूतन विला इमारत में आग लग गयी थी और दमकल कर्मियों ने रात करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया। इस अभियान में दमकल के आठ इंजन, पानी के सात टैंकर और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि इमारत के एक कमरे में फंसी हेमा जगवानी (40) को हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, घटनास्थल से 10 साल की एक लड़की और 45 वर्षीय महिला को बचा लिया गया था।

उन्होंने बताया कि आग की लपटें उस 'डक्ट' में फैल गईं जिसमें इमारत की बिजली के तार थे। बहुत जल्द इमारत के बड़े हिस्से में धुआं भर गया और दमकल कर्मियों को सांस लेने के उपकरण का इस्तेमाल करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The fire in Khar was extinguished after four hours of hard work, one woman died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे