लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने जब्त की गईँ मध्ययुगीन और प्राचीन कलाकृतियां संस्कृति मंत्रालय को सौंपीं

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब्त की गईं प्राचीन और मध्ययुगीन कलाकृतियां बुधवार को संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को सौंपीं।

संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सीतारमण द्वारा पटेल को सौंपे गए 40,282 जब्त किए गए सिक्के, 1206 से 1720 ईस्वी के बीच सल्तनत काल से मुगल काल और कुषाण, गुप्त, प्रतिहार, चोल, राजपूत, मुगलों, मराठों, कश्मीर राजघरानों के साथ ही 1800-1900 ईस्वी के बीच ब्रिटिश भारत, फ्रांसीसी और ऑस्ट्रेलियाई सिक्कों से संबंधित हैं।

जब्त की गईं वस्तुओं में 18 बहुमूल्य सील, मुहर अथवा सम्राट की अनुमति से एक व्यक्ति द्वारा पहने गए धार्मिक प्रतीक शामिल हैं। इसके अलावा इसमें शाही अथवा अमीर परिवार की महिला द्वारा पहना गया चांदी का एक कमरबंद भी शामिल है।

इनमें से कमरबंद समेत कुछ वस्तुएं दिल्ली हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क विभाग ने दो विदेशी नागरिकों के पास से जब्त की थीं, जो 21 जून 1994 को हांगकांग जा रहे थे। इसके बाद की गई छापेमारी में दिल्ली के एक घर से शेष वस्तुएं जब्त की गई थीं।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ''कानून की उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीमा शुल्क विभाग ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से जब्त किए गए इन पुरावशेषों / वस्तुओं का मूल्य पता लगाने का अनुरोध किया था और इन वस्तुओं के मूल्य निर्धारण के लिए एक समिति का गठन किया गया। समिति ने जनवरी/ जून 2020 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और 40,301 वस्तुओं का मूल्य 63.90 करोड़ रुपये बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए