लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत के लिए अंतिम मतदाता सूची होगी 10 दिसंबर को जारी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 19:48 IST

Open in App

मुम्बई, 21 नवंबर महाराष्ट्र के निर्वाचन आयुक्त यू पी एस मदन ने शनिवार को कहा कि 14,233 ग्राम पंचायतों के चुनाव के वास्ते मसौदा मतदाता सूची को एक दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा।

उन्होंने यहां कहा कि सुझाव और आपत्तियां सात दिसंबर तक स्वीकार की जाएंगी तथा अंतिम मतदाता सूची 10 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता सूची 25 सितंबर तक विधानसभा वार संशोधित सूची के अनुसार तैयार की गयी है ।

मदन ने बताया कि 14,233 ग्राम पंचायतों में 1,566 ऐसे हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल और जून के बीच समाप्त हुआ जबकि 12,667 ग्राम पंचायत ऐसे हैं जिनका कार्यकाल जुलाई और दिसंबर के बीच पूरा हो रहा है।

राज्य में 1566 ग्राम पंचायतों के चुनाव 31 मार्च होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते उसे टाल दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह