लाइव न्यूज़ :

कानपुर और कन्नौज में आयकर विभाग के पड़े छापों पर बनेगी फिल्म

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:48 IST

Open in App

लखनऊ, 28 दिसंबर उत्तर प्रदेश के कानपुर और कन्नौज में आयकर विभाग के पड़े छापों पर फिल्म निर्माता कुमार मंगत पाठक ‘रेड-2’ नाम से फिल्म बनाएंगे। उन्होंने यह घोषणा उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित ‘काशी फिल्म महोत्सव’ में एक पैनल चर्चा के दौरान की।

एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि उनकी बनाई ‘रेड’ फिल्म में केवल यह दर्शाया गया था कि दीवारों से भी पैसे निकल सकते हैं। जबकि हाल में कानपुर और कन्नौज में आयकर के छापे में वास्तव में दीवारों से रुपये निकलने की घटना सामने आई। इसे देखते हुए उन्होंने ‘रेड-2’ फिल्म बनाने का मन बना लिया। पाठक ने बताया कि इस फिल्म में दीवारों से पैसे निकलने का दृश्य दिखाया जाएगा।

गौरतलब हैं कि कुमार मंगत की 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' में अभिनेता अजय देवगन एक आयकर अधिकारी के रूप में थे और वह एक नेता के यहां छापा मारते हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री इलियाना डि क्रूज और अभिनेता सौरभ शुक्ला भी थे।

आयकर और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा गत दिनों की गई छापेमारी में कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर से लगभग 257 करोड़ रुपये नकद, 25 किलो सोना और 250 किलो चांदी बरामद की गई थी।

पैनल चर्चा के दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के विकास के लिए प्रदेश सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से प्रदेश के विभिन्न शहरों में रहने वाले कलाकारों को मंच मिलेगा।फिल्म उद्योग से जुड़ने वाले हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने लखनऊ से अपने जुड़ाव और करियर के प्रारंभिक दिनों की यादों और संघर्षो को साझा किया।

पैनल चर्चा में शामिल अभिनेता अशोक पंडित, भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता रवि किशन, पटकथा लेखक मधुर भण्डारकर, फिल्म निर्माता विनोद बच्चन व फिल्मकारों ने भी हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर