लाइव न्यूज़ :

लड़ाई लंबी चलेगी: टिकैत

By भाषा | Updated: February 23, 2021 00:33 IST

Open in App

जयपुर, 22 फरवरी भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लंबा खिंच सकता है। टिकैत ने किसानों से ‘‘लुटेरों के सरदार को’’ दिल्ली से बाहर करने की अपील की।

टिकैत ने बिना किसी का नाम लिए कहा,‘‘वह लुटेरों का अंतिम बादशाह है, उसे दिल्ली से बाहर किया जाना चाहिए।’’

टिकैत हनुमानगढ़ जिले के नोहर में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,'यह लडाई लंबी चलेगी.. जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून नहीं बने। यह लडाईयां लंबी लड़ी जायेंगी..आप तैयारी रखो दिल्ली तक मार्च करने की।'

टिकैत ने कहा ‘‘व्यापारी और भिखमंगे को देश और खेत से प्यार नहीं होता.. भिखारी को जहां ठीक धन मिलता है वह वहीं चला जाता है और इसी प्रकार व्यापारी वहीं काम करता हैं जहां उसे मुनाफा मिलता है।’’

आल इंडिया किसान सभा ने विभिन्न किसान नेताओं के नेतृत्व में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में 22 फरवरी से 26 फरवरी तक कई किसान महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार इसी जमीन से तलाश करना होगा क्योंकि बेरोजगारी फैल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल