लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ी जाए लड़ाई : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: May 8, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ाई लड़ी जानी चाहिए क्योंकि जन-भागीदारी के बिना इष्टतम परिणाम प्राप्त नहीं हो सकते।

उन्होंने जोर दिया कि सामाजिक चिंता के मुद्दों का समाधान मानवीय और संवेदनशील सोच के साथ किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि उदाहरण के लिए यदि किसी मरीज को उसके लिए जरूरी ऑक्सीजन बिस्तर नहीं मिलता है तो इससे समाज में व्यापक निराशा और अफरातफरी उत्पन्न होगी तथा इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि उसी समय सैकड़ों अन्य मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होकर घर जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड के खिलाफ लड़ाई सामूहिक रूप से लड़ी जानी चाहिए क्योंकि समुदाय और जनता के प्रतिनिधियों की भागीदारी के बिना इष्टतम परिणाम प्राप्त नहीं किए जा सकते।’’

सिंह ने यह बात अपने उधमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कोविड प्रबंधन स्थिति की समीक्षा करते हुए कही।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के छह मुख्य जिलों-उधमपुर, कठुआ, रियासी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त, निगम अध्यक्ष, डीडीसी अध्यक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और संबंधित सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट