लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट

By भाषा | Updated: April 23, 2021 13:37 IST

Open in App

प्रयागराज, 23 अप्रैल मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एसआरएन चिकित्सालय में इलाज में कथित तौर पर लापरवाही बरतने से एक मरीज की मृत्यु होने से भड़के उसके परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच शुक्रवार की सुबह मारपीट हुई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर में तैनात पुलिस निरीक्षक जुल्फिकार अपनी मां का इलाज कराने स्वरुप रानी नेहरु (एसआरएन) चिकित्सालय आए थे। उनका कहना है कि दो घंटे तक किसी भी डॉक्टर ने उनकी मां का इलाज नहीं किया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर जूनियर डॉक्टरों के साथ जुल्फिकार के दो भाइयों की कहासुनी हो गई और एक भाई द्वारा डॉक्टर की कथित बदसलूकी का वीडियो बनाने से भड़के डॉक्टरों ने मोबाइल फोन छीन लिया।

उन्होंने बताया कि इससे बात बढ़ गई और डॉक्टरों ने जुल्फिकार और उनके दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। प्रतिक्रिया में जुल्फिकार के एक भाई ने एक डॉक्टर को भी पीटा। इस घटना में जुल्फिकार एवं उसके दोनों भाइयों को काफी चोटें आई, जबकि एक डॉक्टर को भी मामूली चोट आई।

इस घटना को लेकर जूनियर डॉक्टर सुबह धरने पर बैठ गए और जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी एवं पुलिस के आला अधिकारियों के समझाने पर दो घंटे में वे काम पर लौट गए। धरने पर बैठे कुछ डॉक्टरों ने सिर पर पट्टी बांध रखी थी और उन्होंने घायल होने की बात कही।

स्वरुप रानी नेहरु चिकित्सालय के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर आरजे सिद्दीकी ने इसे मामूली घटना बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। डॉक्टरों पर काम का बहुत दबाव है, लेकिन डॉक्टरी पेशे में मरीज के परिजनों का गुस्सा झेलना आम बात है। सभी जूनियर डॉक्टर ‘नाइट ड्यूटी’ पर थे जो धरना खत्म करके अपने हॉस्टल लौट गए हैं।

उल्लेखनीय है कि एसआरएन के प्रधानाचार्य डॉक्टर एसपी सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और फिलहाल घर पर पृथक-वास में हैं। वहीं प्रमुख अधीक्षक से संपर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे