लाइव न्यूज़ :

महिला चालक दल सैन फ्रांसिस्को-बेंगलुरु के बीच पहली उड़ान को संचालित करेगा

By भाषा | Updated: January 9, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी भारतीय विमानन के इतिहास में पहली बार महिला चालक दल कोई उड़ान संचालित करेगा और वह उड़ान सैन फ्रांसिस्को-बेंगलुरु के बीच शनिवार को पहली उड़ान होगी।

विमानन कंपनी एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘यह एअर इंडिया द्वारा अथवा भारत में किसी अन्य एयर लाइन की सबसे लंबी वाणिज्यिक उड़ान है--- इस मार्ग पर कुल उड़ान समय 17 घंटे से अधिक है और यह उस दिन की हवा की गति पर निर्भर करेगा।’’

एअर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि दुनिया के दो छोर पर बसे दोनों शहरों के बीच की सीधी दूरी 13,993 किलोमीटर है जिसमें लगभग 13.5 घंटे का समय क्षेत्र परिवर्तन है।

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था, ‘‘एअर इंडिया की महिला शक्ति दुनिया भर में परचम लहरा रही है।’’

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन पी. थानमाई, कैप्टन आकांक्षा सोनावरे और कैप्टन शिवानी मन्हास की टीम बेंगलुरु और सैन फ्रांसिस्कों के बीच पहली ऐतिहासिक उड़ान का संचालन करेगी।’’

विमान एआई176 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे उड़ान भरेगा और सोमवार तड़के 3.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा।

राष्ट्रीय विमानन ने कहा कि कैप्टन जोया अग्रवाल एक काबिल पायलट हैं जिनके पास 8000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos