लाइव न्यूज़ :

किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में ट्रैक्टर यात्रा निकाली

By भाषा | Updated: January 7, 2021 14:04 IST

Open in App

नोएडा, सात जनवरी संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में गाजीपुर सीमा से हरियाणा के पलवल तक किसानों की ओर से आज ट्रैक्टर यात्रा निकाली गयी।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गयी। टिकैत आज दोपहर 12 बजे के करीब खुद नीले रंग के ट्रैक्टर पर सवार होकर ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए।

किसानों ने बताया कि यह ट्रैक्टर यात्रा इस्टर्न पेरीफेरल रोड पर गाजियाबाद के दुहाई, डासना, व गौतमबुद्ध नगर के बील अकबरपुर, सिरसा होते हुए पलवल तक जाएगी और वहां से वापस आएगी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार तथा इस्टर्न पेरीफेरल पर मौजूद हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि किसानों को रैली निकालने की अनुमति दी गई है।

गौरतलब है कि इस रैली में शामिल होने के लिए गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, मुजफ्फरनगर, बागपत समेत कई जनपदों के सैकड़ों किसान अपना-अपना ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के बील अकबरपुर और सिरसा कट से पलवल की तरफ जाने वाले वाहनों का दोपहर 12 बजे से दिन से अपराह्न तीन बजे तक पेरीफेरल रोड पर प्रवेश बंद कर दिया गया है।

इस बीच कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भानू) और भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का धरना आज भी जारी रहा। दोनों संगठनों के धरना स्थल पर 11-11 किसानों ने आज एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल कर अपना विरोध जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह