लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा किसानों का आंदोलन: प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 18, 2021 00:01 IST

Open in App

मथुरा, 17 फरवरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

लल्लू ने संवाददाताओं से कहा, ' 'केंद्र सरकार संसद में अपनी बहुलता का उपयोग विपक्ष की आवाज को दबाने तथा किसानों पर तीन नए कृषि कानूनों को थोपने में कर रही है। लेकिन कांग्रेस इनके विरोध में गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन इन कानूनों को वापस लिए जाने तक जारी रखेगी। ' '

उन्होंने कहा, ' 'कांग्रेस इन कानूनों से संबंधित विधेयक संसद में पेश किए जाने के समय से ही इनका विरोध कर रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले में पंजाब व हरियाणा में ट्रैक्टर रैली निकाल चुके हैं। ' '

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार चुनाव पूर्व किए गए किसानों की आय दोगुनी करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें और किसानों के ऋण माफ करने जैसे वायदों को ठण्डे बस्ते में डाल चुकी है।

उन्होंने दावा किया, ' 'सरकार अप्रत्यक्ष रूप से कृषि उत्पादों की जमाखोरी को बढ़ावा दे रही है और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने की व्यवस्था को एक प्रकार से समाप्त कर रही है। ' '

उन्होंने बताया, ' 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आंदोलन का प्रथम चरण 10 फरवरी को शुरू किया गया था और 21 फरवरी तक चलेगा। ' '

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किसानों की एक महापंचायत का आयोजन मथुरा में 19 फरवरी को सौंख रोड पर स्थित पालीखेड़ा गांव में किया जाएगा। अगले चरण में यह आंदोलन 25 फरवरी से शुरू होकर एक पखवाड़े तक चलेगा।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि देश में इन दिनों एक ‘अघोषित कर्फ्यू’ लागू है, जिसका विरोध करने वाले लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली की सीमा पर 28 नवम्बर से नए कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos