किसानों का आंदोलन पूरे देश की कृषक बिरादरी का प्रतिनिधित्व नहीं करता : भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: January 17, 2021 22:26 IST2021-01-17T22:26:50+5:302021-01-17T22:26:50+5:30

The farmers' movement does not represent the farming community of the entire country: BJP MP | किसानों का आंदोलन पूरे देश की कृषक बिरादरी का प्रतिनिधित्व नहीं करता : भाजपा सांसद

किसानों का आंदोलन पूरे देश की कृषक बिरादरी का प्रतिनिधित्व नहीं करता : भाजपा सांसद

बलिया (उप्र), 17 जनवरी बलिया से सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को दावा किया कि नये कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन के पीछे कई राष्ट्र विरोधी ताकतों का हाथ है और यह मुहिम पूरे देश की कृषक बिरादरी की नुमाइंदगी नहीं करती।

मस्त ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन के पीछे कई राष्ट्र विरोधी ताकतें सक्रिय हैं।

उन्होंने दावा किया ''नये कृषि कानून के विरोध में चल रहा किसानों का आंदोलन पश्चिम बंगाल चुनाव का रिहर्सल है। यह आंदोलन पूरे देश के किसानों का प्रतिनिधित्व नहीं करता।''

भाजपा सांसद ने कहा कि वह वर्ष 1991 से संसद में हैं, किसानों के हित में नरेंद्र मोदी सरकार ने जो अभूतपूर्व कदम उठाया है, वह पहले की किसी भी सरकार ने नहीं उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The farmers' movement does not represent the farming community of the entire country: BJP MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे