लाइव न्यूज़ :

किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर होली व होला मोहल्ला मनाया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मार्च केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर सोमवार को होली और ‘होला मोहल्ला’ मनाया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन तीन नये कृषि कानूनों को रद्द किए जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एक अलग कानून बनाए जाने तक जारी रहेगा।

किसान सिंघू, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डरों पर पिछले साल नवंबर के अंत से केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ डेरा डाले हुए हैं।

उन्होंने होली का त्योहार सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक नाटक ‘उथन डा वेला’ के जरिए मनाया। नाटक का मंचन लोक कला मंच मंडी मुल्लामपुर ने किया था।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने “पीटीआई-भाषा” से कहा, “ हमने सभी प्रदर्शन स्थलों पर होली मनाई। सिखों ने भी होला मोहल्ला उत्सव मनाया। हरियाणा के नजदीकी गांवों से महिलाएं प्रदर्शन स्थलों पर आईं और प्रदर्शनकारियों को कपड़े की चाबुक से मारकर पारंपरिक तरीके से होली खेली।”

वकील जोगिंदर सिंह टूर ने ‘इन कानूनों में काला क्या’ नाम से एक किताब का विमोचन किया, जिनमें नये कृषि कानूनों को विस्तार से समझाया गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा कि किसानों ने रविवार को ‘होलिका दहन’ के दौरान केंद्र के नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं।

संयुक्त किसान मोर्चा में प्रदर्शनकारी किसानों के 40 संघ शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?