लाइव न्यूज़ :

किसान ने बेटी की शादी के लिए रखे दो लाख रूपये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए दान दिये

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:15 IST

Open in App

नीमच (मप्र), 26 अप्रैल मध्य प्रदेश के किसान चम्पालाल गुर्जर ने अपनी बेटी की शादी करने के लिए कड़ी मेहनत से कमाये हुए दो लाख रूपए कोविड-19 के गंभीर मरीजों के वास्ते दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदने के लिए नीमच जिला प्रशासन को दान दे दिए हैं।

चम्पालाल मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जीरन तहसील के छोटे से गाँव ग्वाल देवियाँ का रहने वाले हैं। यह गांव नीमच जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने दो लाख रूपय नीमच जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल को चेक द्वारा सौंपे हैं और उनसे कहा कि इन रुपयों से दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद लिए जायें, एवं एक जिला अस्पताल नीमच को और एक जीरन शासकीय अस्पताल को दिया जाए।

चम्पालाल ने सोमवार को ‘भाषा’ को बताया, ‘‘हर पिता की तरह मेरा भी सपना था कि मैं अपनी बेटी अनीता की शादी धूमधाम से करूं, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते यह रविवार को संभव नहीं हो सका। ऐसे में शादी को यादगार बनाने के लिए मैंने यह निर्णय लिया, ताकि बेटी की शादी को यादगार बनाया जा सके।’’

अनीता ने कहा, ‘‘पापा ने जो फैसला लिया, उससे मैं खुश हूं। मेरी शादी के खर्च के रुपयों से मरीजों की जिन्दगी बचेगी।’’

किसान चम्पालाल ने मानवता की जो मिसाल पेश की है, उसकी प्रशंसा चारों तरफ हो रही है।

नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने चम्पालाल के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा, ‘‘यदि सबकी सोच ऐसी हो तो निश्चित ही बड़ी मदद हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चम्पालाल द्वारा दिए गए रुपयों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए