लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री से मिलने के लिए प्रशंसक ने 900 किलोमीटर का सफर तय किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:52 IST

Open in App

मादीकेरी, 23 जून तेलुगु एवं हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से मिलने के लिए उनके एक प्रशंसक ने तेलंगाना से कर्नाटक के कोडागु पहुंचने के लिए 900 किलोमीटर से अधिक दूरी का सफर तय किया। हालांकि, पुलिस के समझाने पर उसे अभिनेत्री से मिले बिना ही वापस घर लौटना पड़ा।

तेलंगाना का रहने वाला आकाश त्रिपाठी अभिनेत्री मंदाना का बहुत बड़ा प्रशंसक है। मंदाना को देखने की चाहत में त्रिपाठी ने उनके घर पहुंचने के लिए गूगल सर्च की मदद ली और वह मैसूर को जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ। इसके बाद त्रिपाठी ने अभिनेत्री के गृह जिले कोडागु पहुंचने के लिए माल ढोने वाले आटो में सवारी की। पूरे रास्ते भर वह अभनेत्री के घर का रास्ता पूछता हुआ आगे बढ़ता रहा। ऐसे में युवक पर शक होने पर लोगों ने पुलिस को त्रिपाठी के बारे में सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल त्रिपाठी को पकड़ा और उसे वापस तेलंगाना जाने को कहा क्योंकि कोडागु में लॉकडाउन लागू था।

पुलिस ने बताया कि जब प्रशंसक को यह पता चला कि अभिनेत्री शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में हैं तो वह वापस लौट गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो