लाइव न्यूज़ :

देहरादून में प्रसिद्ध झंडा मेला शुक्रवार से होगा शुरू होगा

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:04 IST

Open in App

देहरादून, एक अप्रैल हरिद्वार में महाकुंभ की बृहस्पतिवार को औपचारिक शुरुआत होने के एक दिन बाद शुक्रवार को देहरादून में प्रसिद्ध ‘झंडा मेला’ शुरू होगा।

हालांकि, कोविड के साये में हो रहे झंडा मेले में इस बार रौनक नहीं देखने को मिलेगी। परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड की निगेटिव आरटी—पीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है।

झंडा मेला समिति दरबार साहिब श्रीगुरू रामराय परिसर के आसपास बैनर लगाकर तथा लाउडस्पीकर के जरिए संदेश प्रसारित कर रहा है कि श्रद्धालु कोविड सुरक्षा का ध्यान रखें और अपने साथ अपनी निगेटिव कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर आएं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दरबार साहिब परिसर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दरबार साहिब के अधिकारियों ने बताया कि इस बार मेले की रौनक पहले जैसी नहीं होगी क्योंकि मेले में लगने वाली दुकानों पर रोक लगा दी गयी है। हालांकि, पंजाब और अन्य प्रदेशों से संगतों का आना शुरू हो गया है।

हर साल होली के पांचवें दिन शुरू होने वाला झंडा मेला सिखों के सातवें गुरू हर राय के बड़े पुत्र गुरू राम राय की याद में मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल