लाइव न्यूज़ :

पर्यटकों के लिए सोमवार से खुल जाएगा लखीमपुर खीरी का प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:45 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 14 नवंबर लखीमपुर खीरी जिले में स्थित प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क सोमवार, 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा।

दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के फील्ड डायरेक्टर संजय कुमार पाठक ने बताया, ‘‘सरकारी निर्देशों के अनुसार, दुधवा नेशनल पार्क 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।’’

हालांकि, सठियाना में अभी भी भारी जलजमाव के कारण, अगले निर्देश तक क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दक्षिण सुनारीपुर रेंज में गैंडा पुनर्वास परिक्षेत्र का दौरा करने के इच्छुक पर्यटकों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा क्योंकि यह परिक्षेत्र अभी भी दलदली है और हाथियों की आवाजाही के लिए उपयुक्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और वरिष्ठ नागरिकों को अपने टीकाकरण का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा जबकि 18 से 60 वर्ष आयुवर्ग के पर्यटकों के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना ऐच्छिक होगा।

राष्ट्रीय उद्यान पहले एक नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलने वाला था लेकिन बेमौसम बरसात, बनबसा बैराज से शारदा नदी में भारी पानी के बहाव आदि कारणों ने निर्धारित कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर मजबूर कर दिया। बाढ़ और बारिश के चलते दुधवा नेशनल पार्क के सभी वन क्षेत्रों में भारी जलजमाव और पार्क के मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के कारण अधिकारियों को पर्यटन शुरू करने की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान अपने अछूते प्राकृतिक आवास, समृद्ध घास के मैदान और आर्द्रभूमि और वन्य जीव प्रजातियों की एक विशाल आबादी के साथ हर साल पर्यटकों, वन्य जीवन के प्रति उत्साही और शोधकर्ताओं को आकर्षित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल