लाइव न्यूज़ :

सरकारी मदद नहीं मिल पाने के कारण शव को साइकिल पर रखकर श्मशान ले गया परिवार

By भाषा | Updated: August 17, 2020 17:48 IST

डी के शिवकुमार ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''बेलगावी के कित्तूर में जान गंवाने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति के संबंधियों को भारी बारिश के बीच शव को साइकिल पर रखकर अंतिम संस्कार के लिये ले जाना पड़ा।''

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्हें दो दिन से बुखार था। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र की चिकित्सा टीम ने परिवार को उन्हें अस्पातल में भर्ती कराने की सलाह दी थी।परिवार जब उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, तब उनकी मौत हो गई।

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक गांव में रविवार को कोविड-19 के चलते कथित रूप से कोई मदद नहीं मिल पाने के कारण एक परिवार को भारी बारिश के बीच शव को साइकिल पर रखकर श्मशान ले जाना पड़ा। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की राज्य इकाई ने शव को ले जाने के लिये एंबुलेंस मुहैया नहीं करा पाने पर सरकार की आलोचना की।

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''बेलगावी के कित्तूर में जान गंवाने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति के संबंधियों को भारी बारिश के बीच शव को साइकिल पर रखकर अंतिम संस्कार के लिये ले जाना पड़ा।''

शिवकुमार ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, ''बी एस येदियुरप्पा, आपकी सरकार कहां है? एंबुलेंस मुहैया क्यों नहीं कराई गई?...सरकार में मानवता का अभाव है और वह महामारी से निपटने में पूरी तरह नाकाम रही है।''

मृतक के परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्हें दो दिन से बुखार था और स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र की चिकित्सा टीम ने परिवार को उन्हें अस्पातल में भर्ती कराने की सलाह दी थी क्योंकि उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे।

परिवार जब उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, तब उनकी मौत हो गई। परिवार ने कहा कि उन्होंने एंबुलेंस के लिये आपातकालीन नंबर पर फोन किया, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

उन्होंने दावा किया कि कोरोना के डर के चलते पड़ोसी भी मदद के लिये नहीं आए। अंतत: परिवार ने शव को बारिश के बीच साइकिल पर रखकर श्मशान ले जाने का निर्णय लिया। सरकार और अस्पताल के अधिकारियों ने इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है