लाइव न्यूज़ :

सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहा इजराइल में हुए रॉकेट हमले में जान गंवाने वाली केरल की महिला का परिवार

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:15 IST

Open in App

इडुक्की (केरल) 12 मई इजराइल में फलस्तीन के रॉकेट हमले में जान गंवाने वाली केरल की 30 वर्षीय महिला का परिवार सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है।

वे अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि वे अब कभी उसे नहीं देख पाएंगे।

इजराइल के एशकेलन में बुजुर्ग महिला की रखवाली करने वाली सौम्या के परिवार ने कभी कल्पना नहीं की थी कि एक दर्दनाक घटना में उनकी मौत हो जाएगी।

इडुक्की जिले के कीरिथोडू के निवासी सौम्या के पति संतोष अपने नौ वर्षीय बेटे को दिलासा देते-देते थक गए हैं, लेकिन वह अब भी इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उसकी मां इस दुनिया में नहीं है।

संतोष ने यहां अपने आंसुओं को थामते हुए पत्रकारों से कहा , ''वह उसका फोन आने का इंतजार कर रहा है।''

सात साल तक इजराइल में मेहनत करने के बाद सौम्या केरल लौटकर बेहतर जीवन जीने की योजना बना रही थीं कि अचानक यह घटना हो गई।

सौम्या ने मंगलवार दोपहर अपने पति को की गई वीडियो कॉल के दौरान इजराइल के एशकेलन शहर में तनावपूर्ण माहौल के बारे में बताया था। हालांकि वह नहीं जानती थीं कि यह उनके जीवन की आखिरी कॉल होगी।

सौम्या फोन पर जब इलाके में युद्ध जैसे हालात पैदा होने के बारे में बता रही थीं तब संतोष ने दूसरी ओर से तेज आवाज सुनी। इस दौरान सौम्या का फोन गिर गया।

संतोष ने कहा, ''मैंने फोन पर हैलो, हैलो कहा, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। एक-डेढ़ मिनट बाद तक मुझे दूसरी ओर से कुछ लोगों की आवाज सुनाई देती रही। कॉल जारी थी। ''

संतोष ने खतरे को भांपकर तत्काल अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी, जो एक्शेलन में सौम्या के मित्रों के संपर्क में थे। इसके बाद उन्हें सौम्या की दर्दनाक मौत की खबर मिली।

इस बीच, विदेश मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि तेल अवीव में भारतीय दूतावास के अधिकारी सौम्या का शव भारत भेजने के लिये प्रयास कर रहे हैं।

मुरलीधरन ने इजराइल में भारत के राजदूत संजीव कुमार सिंगला से फोन पर बात की और फिर बताया कि इजराइली अधिकारी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव भारत को सौंप देंगे।

मुरलीधरन ने मंगलवार को सौम्या के परिवार को फोन कर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ''गाजा से हुए रॉकेट हमलों के दौरान जान गंवाने वाली सौम्या संतोष के परिवार से आज बात की और उनके दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। हम यरुशलम में हुए इन हमलों और हिंसा की निंदा करते हैं और दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह करते हैं। "

भारत में इजराइल के राजदूत रॉन मलका ने कहा कि उन्होंने सौम्या के परिवार से बात कर शोक प्रकट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने हमास के आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाली सुश्री सौम्या संतोष के परिवार से बात कर अपनी और इजराइल की ओर से उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया। पूरा देश उनके निधन को लेकर शोकाकुल है। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो