लाइव न्यूज़ :

सरकार का चेहरा भले बदल जाए, पर काम जारी रहता है : त्रिवेंद्र

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:30 IST

Open in App

कोटद्वार (उत्तराखंड), 31 मार्च उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार का चेहरा भले ही बदल गया हो, लेकिन उनके द्वारा शुरू किए गए काम जारी हैं।

इसी महीने त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान पर तीरथ सिंह रावत को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। त्रिवेंद्र के कार्यकाल के चार साल पूरा होने से नौ दिन पहले ही तीरथ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाएं उनके कार्यकाल की उपलब्धियों में शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पनियाली गेस्ट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भले ही सरकार का चेहरा बदल गया हो, लेकिन उनके द्वारा शुरू किए गए कार्य बिना किसी बाधा के चलते रहेंगे।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान महिलाओं के उत्थान और गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गयी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं के जरिए लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सौर ऊर्जा संयंत्रों का विस्तार उनके कार्यकाल की एक और उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसके परिणामस्वरूप, पर्वतीय क्षेत्रों में आज कई स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र देखे जा सकते हैं। कई संयंत्र अभी तैयार हो रहे हैं।’’

हाल ही में तीरथ सिंह रावत द्वारा पौड़ी जिले में पीडब्ल्यूडी के दो इंजीनियरों को निलंबित किए जाने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निलंबित करना या नहीं करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

उन्होंने तीरथ सिंह रावत के हालिया विवादास्पद बयानों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां