लाइव न्यूज़ :

पटाखे बनाने के बारूद में विस्फोट से मकान ढहा, परिवार के तीन लोगों की मौत,

By भाषा | Updated: November 4, 2020 15:35 IST

Open in App

मुरैना (मप्र), चार नवंबर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मताबसैया थानांतर्गत जिगनी गांव में बुधवार सुबह एक घर में पटाखे बनाने के लिये रखी बारूद में विस्फोट होने से एक मकान ढह गया जिसमें एक दंपती और उनके एक साल के बेटे की मौत हो गयी। दंपती के तीन अन्य बच्चे इस घटना में घायल हो गये।

पुलिस के उप मंडल अधिकारी (एसडीओपी) राजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह लगभग 5.30 बजे जिगनी गांव में घटी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पटाखे बनाने के लिये घर में रखे बारूद के कारण यह विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण मकान ढह गया और इसमें बंटी खान (30), उसकी पत्नी रुबी खान (27) और उनके एक साल के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

रघुवंशी ने कहा कि इस घटना में दंपती के तीन अन्य बच्चे घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगने से पहले खान पटाखे बनाता था। हालांकि उसने लॉकडाउन के दौरान पटाखे बनाना बंद कर दिया था और मूंगफली बेचना शुरु कर दिया था। लेकिन पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला बारुद घर में ही रखा था। बुधवार सुबह उसमें धमाका हो गया और उनका घर ढह गया।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव