लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार भाजपा महासचिव के संदेश पर निर्भर करेगा: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 23:06 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), चार दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार या उसमें फेरबदल इस बात पर निर्भर करेगा कि कर्नाटक के भाजपा मामलों के प्रभारी नये पार्टी महासचिव अरूण सिंह दिल्ली में पार्टी आलाकमान से क्या संदेश ला रहे हैं।

येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारे नये प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह पहली बार कर्नाटक आ रहे हैं। वह गोवा के रास्ते आज रात बेलगावी पहुंच रहे हैं। वह दो दिनों तक यहां रहेंगे और हमारा मार्गदर्शन करेंगे।’’

जब उनसे इन खबरों के बारे में पूछा गया कि मंत्रिमंडल में विस्तार या फेरबदल रविवार को होने की संभावना है, तो उन्होंने कहा, ‘‘ अरूण सिंह जी जो भी संदेश ला रहे है, चीजें उसी पर निर्भर करेगी।’’

पिछले ही महीने पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी नियुक्त किये गये भाजपा महासचिव सिंह आज और कल भाजपा की प्रदेश इकाई की कोर समिति और कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बेलगावी में ठहरेंगे।

येदियुरप्पा पिछले कुछ समय से मंत्रिमंडल का विस्तार करने की बाट जोह रहे हैं क्योंकि उनसे भाजपा अध्यक्ष ने 18 नवंबर को नयी दिल्ली में भारत में बैठक के दौरान केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार करने को कहा था।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए बेलगांवी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की मौजूदगी में सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी आने वाले दिनों में जमीन स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के बारे में चर्चा करेंगे।

सिंह की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब प्रदेश इकाई में इस बात को लेकर बहस चल रही है कि मंत्रिमंडल में कांग्रेस और जदएस से भाजपा में आये नये लोगों को या फिर कुछ पुराने पार्टी नेताओं को शामिल किया जाए।

मंत्रिमंडल में विस्तार या फेरबदल मुख्यमंत्री के लिए बड़ी मुश्किल कवायद होने की संभावना है क्योंकि मंत्रिपरिषद में जगह पाने के कई आकांक्षी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण