लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: नर्सों के पलायन से बंगाल में चिंता बढ़ी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पतालों को दिया ये सलाह

By भाषा | Updated: May 19, 2020 05:11 IST

मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों को सुझाव दिया कि मरीज को ऑक्सीजन देने और उसके शरीर का तापमान दर्ज करने जैसे बुनियादी कार्यों के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित करने के विकल्प पर विचार करें।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से छह मौतें हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़ कर 172 पहुंच गई।

कोलकाता: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कोलकाता से नर्सों के अपने-अपने गृह राज्य पलायन करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को चिंता जाहिर की और उन्होंने निजी अस्पतालों के अधिकारियों को स्थानीय लोगों को इस कार्य के लिये प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों को सुझाव दिया कि मरीज को ऑक्सीजन देने और उसके शरीर का तापमान दर्ज करने जैसे बुनियादी कार्यों के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित करने के विकल्प पर विचार करें।

बनर्जी ने चिकित्सा संस्थानों को भी सुझाव दिया कि वे सेवानिवृत्त नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क करें और उन्हें कुछ समय के लिए सेवा देने को कहें। उन्होंने कहा, '' मैंने सुना है कि 300-350 नर्सें राज्य छोड़कर चली गईं। ऐसे में निजी अस्पताल कैसे काम कर सकेंगे? मैंने मुख्य सचिव राजीव सिन्हा से कहा है कि वे निजी अस्पतालों से बात कर बुनियादी कार्यों के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण के विकल्प पर विचार करें।''

ये नर्सें मणिपुर, त्रिपुरा और ओडिशा की थी। पिछले सप्ताह वे शहर के निजी अस्पतालों में नौकरी छोड़ कर अपने राज्यों के लिये रवाना हो गई। इस बीच, पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से छह मौतें हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़ कर 172 पहुंच गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 148 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,825 हो गये। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं