लाइव न्यूज़ :

नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात नौ बजे के बाद राजीव चौक स्टेशन से यात्रियों के बाहर निकलने पर रोक

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर नववर्ष की पूर्व संध्या पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने फैसला किया है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात नौ बजे के बाद लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हर साल, नव वर्ष का स्वागत करने के लिए मेट्रो स्टेशन से सटे नयी दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में लोग एकत्र होते हैं।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘नववर्ष की पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2020 को) पर भीड़ कम करने के लिए, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने पर रोक होगी। अंतिम ट्रेन के रवाना होने तक यात्रियों को प्रवेश करने की अनुमति होगी। कृपया अपनी यात्रा की योजना उसके अनुसार बनाएं।’’

राजीव चौक एक इंटरचेंज स्टेशन है, जहां ब्लू लाइन और येलो लाइन दोनों गुजरती हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी जैसे सुरक्षा प्रावधान लागू हैं, इसलिए ज्यादा भीड़ नहीं होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है