लाइव न्यूज़ :

बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के नामों की सूची बनाने की कवायद होगी शुरू

By भाषा | Updated: December 24, 2021 22:35 IST

Open in App

पटना, 24 दिसंबर बिहार सरकार भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्र द्वारा शुरू पहल ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानियों की एक सूची तैयार करना चाहती है।

लगभग 16 साल पहले बिहार सरकार द्वारा मदद प्राप्त काशी प्रसाद जायसवाल अनुसंधान संस्थान (केपीजेआरआई) ने भी इसी तरह की कवायद की थी और अविभाजित बिहार के जिलों से स्वतंत्रता संग्राम के 6,000 गुमनाम नायकों की सूची बनाई गई थी। हालांकि, यह प्रक्रिया अधूरी रही क्योंकि परियोजना में धन की कमी हो गई थी।

केपीजेआरआई की निदेशक कुमारी ललिता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग ने अनुसंधान केंद्र से डाटा संग्रह दोबारा शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही विभाग को मंजूरी के लिए एक विस्तृत योजना भेजेंगे। हम वर्तमान में 2003 और 2005 के बीच एकत्र किए गए आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं।’’

केपीजेआरआई के अनुसार, 2000 के दशक की शुरुआत में किए गए अध्ययन से पता चला कि 1,054 स्वतंत्रता सेनानी तत्कालीन दरभंगा जिले से थे। इसके बाद शाहाबाद जिले में 870 स्वतंत्रता सेनानी थे। वर्ष 2000 में बिहार को विभाजित कर झारखंड का गठन हुआ था।

जनता दल (यूनाइटेड) के विधान परिषद सदस्य राम वचन राय ने कहा कि 2003-2005 की कवायद के दौरान एकत्र किए गए 6,000 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम प्रकाशित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस मुद्दे को विधान परिषद में कई बार उठाया है। निजी तौर पर मुझे लगता है कि राज्य सरकार को सबसे पहले 2005 में केपीजेआरआई द्वारा एकत्र किए गए 6,000 नामों को प्रकाशित करना चाहिए। उसके बाद, केपीजेआरआई आगे अपना काम करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र