लाइव न्यूज़ :

रावत के बयान से जुड़े विवाद को सुलझाने की कवायद तेज,आलाकमान ने वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ‘नाराजगी’ और उनके बयान को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के अपने वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार को दिल्ली बुलाया है।

सूत्रों का कहना है कि जिन नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है उनमें खुद हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोडियाल, विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय शामिल हैं।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कांग्रेस नेतृत्व की ओर से प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। संभव है कि राहुल गांधी इन नेताओं के साथ बैठक करें।’’

दूसरी तरफ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एक नेता ने कहा कि चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं और शुक्रवार को भी इसी संदर्भ में बैठकें प्रस्तावित हैं।

इस बीच, कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को हरीश रावत से बातचीत की और उनकी ‘नाराजगी’ के कारणों को जानने का प्रयास किया।

वरिष्ठ नेताओं ने रावत से ऐसे समय संपर्क किया है जब एक दिन पहले बुधवार को उन्होने पार्टी संगठन पर असहयोग का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका मन सब कुछ छोड़ने का कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने रावत से उनके इस रुख के कारणों के बारे में जानने का प्रयास किया और उनसे कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

रावत के करीबी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जिन विषयों को लेकर ‘आहत’ हैं उन पर पार्टी आलाकमान को ध्यान देना चाहिए क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए इन मुद्दों का समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुद्दे का समाधान निकाले जाने की उम्मीद है।

उधर, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने हरीश रावत की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पहले असम। फिर पंजाब। अब उत्तराखंड...पूरी तरह खत्म करेंगे। कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गणेश गोडियाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता रावत की भावनाओं को साझा करते हैं लेकिन यह एक संगठनात्मक विषय है जिसका हल एक-दो दिनों में पार्टी आलाकमान के साथ परामर्श से किया जाएगा।

उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख रावत ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर कर खड़ा हो रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह