लाइव न्यूज़ :

धर्मांतरण की बुराई को समाज में बढ़ने नहीं देना चाहिए : कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:26 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 20 दिसंबर धर्मांतरण को एक मूक आक्रमण करार देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि इस बुराई को समाज में बढ़ने नहीं दिया जाना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बोम्मई ने कहा, ‘‘हिंदुओं पर अक्सर हमला किया गया, जिसके चलते समय-समय पर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हुए। यदि आप अन्य धर्मों के लोगों को अपने आसपास देखेंगे तो आप उन्हें मूल रूप से हिंदू पाएंगे। भौगोलिक आक्रमण के अलावा देश में धार्मिक आक्रमण हो रहा है। यदि भौगोलिक आक्रमण खुल कर होता है तो धार्मिक आक्रमण धीरे-धीरे होता है।

विहिप सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया क्योंकि कुछ मिशनरी संगठन धर्मांतरण रोधी विधेयक का विरोध कर रहे हैं और इसे संविधान के खिलाफ बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधेयक पेश किया जाएगा क्योंकि धर्मांतरण समाज के लिए खतरा है।

मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण की मूल समस्या का हल करने के लिए विभिन्न मठों के महंतों से धर्मांतरण के खिलाफ एक सामाजिक आंदोलन शुरू करने की अपील की।

उन्होंने दवा किया कि 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून बनाने का विचार किया था, लेकिन निहित राजनीतिक हितों के चलते उसने ऐसा नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक मंत्रिमंडिल ने विवादास्पद धर्मांतरण रोधी विधेयक को सोमवार को मंजूरी दे दी और इसे 21 दिसंबर को विधानसभा में पेश किये जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी