लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के तौर पर वाजपेयी के शासनकाल में सुशासन, गरीब कल्याण के युग की शुरुआत हुई : अमित शाह

By भाषा | Updated: December 25, 2020 11:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वाजपेयी ने देश में सुशासन और गरीब कल्याण के युग की शुरुआत की थी।

शाह ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, ‘‘अटल जी के विचार और देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति देते रहेंगे।’’

गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भारत रत्न अटल जी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ स्मारक जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। अटल जी के विचार और देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति देते रहेंगे।’’

शाह ने ट्वीट में लिखा, ‘‘विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर